डीएम ने दबोचे छह बिचौलिये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई : प्रभात खबर ने प्रकाशित की थी प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों की खबर जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने मंगलवार को मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय से छह बिचौलियों को हिरासत में लेते हुए संबंधित कार्यालय में उनकी उपस्थिति व कार्य के संबंध में पूछताछ की. डीएम ने […]
विज्ञापन
कार्रवाई : प्रभात खबर ने प्रकाशित की थी प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों की खबर
जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने मंगलवार को मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय से छह बिचौलियों को हिरासत में लेते हुए संबंधित कार्यालय में उनकी उपस्थिति व कार्य के संबंध में पूछताछ की. डीएम ने मौके पर ही बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय में अवांछित व्यक्ति न दिखें और सीओ को बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया.
मुरलीगंज :जिले के हर प्रखंड में डीएम राशन किरासन कूपन के वितरण के अलावा प्रखंड एवं अंचल के कार्यों की जांच औचक निरीक्षण के माध्यम से कर रहे है. डीएम ने कहा कि किसी भी सूरत में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुको तक पहुंचाना है. बिचौलिया गिरी को खत्म करना है. उन्होंने लोगों से भी अपील किया कि किसी भी किस्म की दिक्कत पर वे संबंधित कार्यालय या वरीय पदाधिकारी से मिले.
कूपन वितरण का किया निरीक्षण
डीएम प्रखंड से निकल कर विभिन्न पंचायतों में चल रहे राशन कूपन वितरण का कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने चले गये. इस क्रम में कोल्हायपट पहुंच कर वहां चल रहे राशन कार्ड कूपन वितरण कार्यक्रम का मुआयना किया एवं जनता से उनकी समस्या के विषय में जानकारी ली. मौके पर मौजूद प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव नारायण सिंह एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रौशन ने कूपन वितरण कार्य को देख कर संतोषप्रद पाया. जिला पदाधिकारी दूसरे कूपन वितरण कैंप पर गये. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कुल 17 पंचायत में सात कैंप लगाकर वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है.
बिचौलियों का रहा है बोलबाला
मुरलीगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में पिछले कई वर्षों बिचौलियों का बोलबाला रहा है. ये बिचौलिये प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न कार्यों के लिए तैनात रहते हैं. कोई तो जाति आय निवास बनवाने में इनकी प्रमुख भूमिका रहती है. यहां तक की आरटीपीएस के कर्मचारी भी इनके स्थानीय एवं दबंग होने की वजह से दहशत में कार्य करते है. ये बिचौलिये फर्जी तौर पर प्रमाण पत्र बनाने से लेकर जमीन के दाखिल खारीज एवं कई मामलों में सीधा पकड़ रखते है.
यहां के कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें कुर्सी एवं बिचोलियागिरी करने की खुली छूट दें रखी है।इस इस बिचोलियागिरी के कारण आम आदमी को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.गौरतलब है कि यहां ऐसे कई शिक्षक है जो अपना प्रतिनियोजन लंबे समय से प्रखंड कार्यालय में करवा कर यहां बने हुए थ. उन्हें आसानी से प्रखंड कार्यालय का विचरण करते हुए देखा जा सकता है यहां तक कि प्रखंड एवं अंचल के हर कार्य में उन्हें दखल करते देखा जा सकता है पिछले दिनों प्रभात खबर में इन बिचौलिया माफियाओं के बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी. इस प्रखंड में कुल 17 पंचायत हैं
और हर पंचायत से पांच से सात बिचौलिया हमेशा रहते हैं ऐसा लगता है कि हर दिन प्रखंड में मेला लगा हुआ हो वहीं प्रखंड कार्यालय में उपस्थित थे. 68 वर्षीय वृद्ध ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर यह बतलाइए की मैं पिछले कई महीनों से प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं कोई सुनवाई नहीं हो रही है जैसे ही कोई पैसा देता है
उसका कम हो जाता है और जो नहीं देता इसी तरह चक्कर लगाता रहता है उन्होंने बताया कि यहां कर्मचारियों एवं बिचौलियों से बहुत सारे फर्जी कम होते हैं मैं तो सिर्फ पेंशन के लिए पिछले कई महीनों से चक्कर लगा रहा हूं यहां मुझसे ₹500 मांगा जाता है यहां किसी कोई एक मोहर भी लगवाने के लिए भी पैसे देने होते हैं.
छह में से दो आरोपित फरार
डीएम के प्रस्थान के बाद मौके पर पहुंचे मुरलीगंज पुलिस ने वहां मौजूद चार बिचौलियों को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. इस बाबत एसआइ रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही दो बिचौलिये फरार हो चुका थे, उन्हें अंचल गार्ड द्वारा चार को ही सौंपा गया. इस बाबत अंचलाधिकारी ने बताया कि दो बिचौलिया को फरार करने के मामले में ड्यूटी पर तैनात अंचल गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




