करंट लगने से दो की मौत

Published at :05 Oct 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से दो की मौत

गम्हरिया (मधेपुरा) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव में मंगलवार की शाम हल्की बारिश होने पर 440 वोल्ट का तार गिरने से फुलकाहा निवासी 35 वर्षीय प्रकाश गुप्ता व छह वर्षीय दौलत कुमार की मौत हो गयी. साथ ही दो महिलाओं 35 वर्षीय सुस्मिता कुमारी, 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी सहित 40 वर्षीय शंकर गुप्ता, […]

विज्ञापन

गम्हरिया (मधेपुरा) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा गांव में मंगलवार की शाम हल्की बारिश होने पर 440 वोल्ट का तार गिरने से फुलकाहा निवासी 35 वर्षीय प्रकाश गुप्ता व छह वर्षीय दौलत कुमार की मौत हो गयी. साथ ही दो महिलाओं 35 वर्षीय सुस्मिता कुमारी, 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी सहित 40 वर्षीय शंकर गुप्ता, 45 वर्षीय मोहन गुप्ता, 30 वर्षीय लोटन गुप्ता, 40 वर्षीय सुभाष गुप्ता जख्मी हो गये. सभी का उपचार सहरसा के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की जानकारी प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, बीडीओ कुमारी पूजा, सीओ ध्रुव कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश को दी गयी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा.

विभाग की लापरवाही के कारण हुआ हादसा : मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटती है. आज दो की जान गयी है, कल दर्जनों की भी जान जा सकती है. प्रमुख ने कहा स्थानीय लोगों की सूचना के बाद अभी तक विद्युत विभाग के कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं. इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है. बीडीओ व सीओ ने कहा कि पीड़ित परिजनों को सरकारी के और से मिलने वाली सहायता दी जायेगी. वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. वहीं इन सभी पीड़ित परिवार के कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
गम्हरिया के फुलकाहा गांव की घटना
बारिश के कारण टूट गया 440 वोल्ट का तार
दो महिलाओं सहित छह लोग घायल
घटना स्थल का जायजा
लेते अधिकारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन