घैलाढ़ में दो घरों में चोरी

Published at :14 Jul 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
घैलाढ़ में दो घरों में चोरी

घैलाढ़ : घैलाढ़ प्रखड अंतर्गत परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के चकला वार्ड छह में मंगलवार की रात चोरों ने घर के पीछे का ईट तोड़ एक साथ दो घरों में लाखों की चोरी कर ली़ जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुनील यादव के घर से चोरों ने बर्तन, कपड़ा, बक्सा सहित लगभग 25 […]

विज्ञापन

घैलाढ़ : घैलाढ़ प्रखड अंतर्गत परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के चकला वार्ड छह में मंगलवार की रात चोरों ने घर के पीछे का ईट तोड़ एक साथ दो घरों में लाखों की चोरी कर ली़ जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुनील यादव के घर से चोरों ने बर्तन, कपड़ा, बक्सा सहित लगभग 25 हजार का सामान चुरा लिया़

इसी दौरान उसके पड़ोसी सुधीर यादव के घर में पीछे से सेंधमारी कर घुसकर दो बक्सा में रखे 30 हजार रुपये, 25 हजार के जेवरात, बर्तन, कपड़ा सहित लाखों के सामान उड़ा लिया़ घटना की सूचना मिलने पर ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की़ उन्होंने बताया की कार्रवाई की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन