गांव पहुंचा आर्मी जवान चंदन का शव

Published at :12 Jul 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
गांव पहुंचा आर्मी जवान चंदन का शव

आलमनगर,मधेपुरा : 23 एएससी बटालियन डीपा टोला रांची में कार्यरत आलमनगर के आर्मी चंदन कुमार की मौत शनिवार को यूनिट कैंप में सफाई के दौरान करंट लगने से हो गयी. बताया जा रहा है कि ग्रास कटींग मशीन से करंट लगने से आर्मी की मौत हुई. दिवंगत आर्मी चंदन कुमार के शव को लेकर उनके […]

विज्ञापन

आलमनगर,मधेपुरा : 23 एएससी बटालियन डीपा टोला रांची में कार्यरत आलमनगर के आर्मी चंदन कुमार की मौत शनिवार को यूनिट कैंप में सफाई के दौरान करंट लगने से हो गयी. बताया जा रहा है कि ग्रास कटींग मशीन से करंट लगने से आर्मी की मौत हुई. दिवंगत आर्मी चंदन कुमार के शव को लेकर उनके परिजनों को उनके घर गंगापुर लुटना टोला सोपने आये सुबेदार जगदाली शिवाली ने बताया कि ईडब्लूडी में बहुत अच्छे तरीके से कार्य कर रहा था.

वहां ग्रास कटिंग मशीन के द्वारा सफाई के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि चंदन कुमार यूनिट के चहेते थे, इनकी कमी हर वक्त खलेगी. वहीं सुबेदार जगदाली शिवाली ने दिवांगत के शव के अंतिम क्रिया कर्म के लिए तत्काल 5000 रुपया दिया. वहीं यूनिट की और से 110000 एक लाख दस हजार रुपये की सहायता दी. साथ ही सरकार के द्वारा मिलने वाली सहयोग के लिए हर संभव मदद देने की बात कही गयी.

घर का था इकलौता चिराग
घर के एकलौता चिराग की मौत हो जाने के बाद पिता फुदो साह माता लहरी देवी की रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं पांच बहनों में एकमात्र भाई के शव जेसे ही दरवाजे पर पहुंचा मानो बहनों के आगे पहाड़ टूट गया. बार-बार यह कहते हुए बेहोश हो जाती अब हम किसे राखी बांधेंगे. इस बार बोले थे राखी में जरूर आयेंगे. शव यात्रा के दौरान,जिला पार्षद रेखा देवी, पूर्व मुखिया अरूण भगत, नवीन कुमार, अशोक सिंह, सुभाष गुप्ता, प्रकाश मंडल, अनिल गुप्ता, शंभु गुप्ता, बमबम भगत, महेश्वर मंडल सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन