बैठक के औचित्य पर शिक्षकों ने उठाया सवाल

मधेपुरा : बैठक में जिले भर से आये प्रधानाध्यापक व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई अहम मुद्दे से अवगत कराया. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं सचिव अरूण कुमार यादव ने कहा कि कई बार ऐसा लगता है कि इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है. बैठक […]
मधेपुरा : बैठक में जिले भर से आये प्रधानाध्यापक व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई अहम मुद्दे से अवगत कराया. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं सचिव अरूण कुमार यादव ने कहा कि कई बार ऐसा लगता है कि इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है. बैठक में शिक्षकों द्वारा दिया गया सुझाव का लिखित रिकार्ड नहीं होता है. इतना ही नहीं शिक्षा विभाग के कई निर्देश व आदेश शिक्षक तक नहीं पहुंच पाते हैं. जबकि एचएम की संगोष्ठी कार्यवाही पुस्तिका होनी चाहिए. इसके अलावा शिक्षकों द्वारा दिये गये सुझाव व प्रस्ताव को लिपिवद किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




