सबों के प्रयास से आयेगा बदलाव: एसपी

Published at :11 Jul 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सबों के प्रयास से आयेगा बदलाव: एसपी

मधेपुरा : मधेपुरा के कल को सुंदर बनाने के लिए आज स्वयं में बदलाव लाकर समवेत प्रयास करना होगा़ अनुशासित युवाओं की पहल जहां शहर को सुंदर व सलीकेदार बनायेगी़ वहीं लोगों के भीतर की इच्छाशक्ति से ही बड़ा बदलाव संभव होगा़ ये बातें रविवार को पार्वती विज्ञान महाविद्यालय परिसर में शिव राजेश्वरी युवा सृजन […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मधेपुरा के कल को सुंदर बनाने के लिए आज स्वयं में बदलाव लाकर समवेत प्रयास करना होगा़ अनुशासित युवाओं की पहल जहां शहर को सुंदर व सलीकेदार बनायेगी़ वहीं लोगों के भीतर की इच्छाशक्ति से ही बड़ा बदलाव संभव होगा़ ये बातें रविवार को पार्वती विज्ञान महाविद्यालय परिसर में शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब द्वारा आयोजित सुन्दर कल हो अपना विषय गोष्ठी में शिरकत करते हुए एसपी विकास कुमार ने कही़ उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून बना देने से ही चीजें बेहतर नहीं बनती़ इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति चाहिए़

हर जगह पुलिस और सरकार उपस्थित नहीं होती़ सरकार आप भी है़ं अपने आसपास और स्वयं में अगर बेहतर स्थिति लानी है तो स्वयं से पहल करें, देखें शीघ्र ही मधेपुरा सुन्दर शहर बन जाएगा़ उन्होंने कहा कि शहर का अतिक्रमण तो पुलिस प्रशासन हटा देगी लेकिन सड़क पर गन्दगी फेंकने वालों को स्वयं में सुधार लाना होगा़ वहीं शहर में भारी वाहनों की दिन में नो इंट्री के लिए बेरियर को मरम्मत कराया जायेगा़

निजी स्कूल एसोशिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार ने स्कूली बच्चों को शोहदों द्वारा नाहक परेशान करने वाले उच्चकों के विरुद्ध अभियान छेडऩे की मांग की़ तो एसपी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही महिला पुलिस दस्ता छेड़खानी करने वाले असमाजिक तत्वों की खबर लेगी़ इस अवसर पर बीएनएमयू में हिंदी के प्राध्यापक डाॅ सिद्धेश्वर काश्यप ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है़ यहां पुलिस प्रशासन जागरूक है़ लेकिन अब नागरिकों के ठोस पहल की जरूरत है़
शौकत अली ने शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही़ मंच संचालन हर्षवर्द्धन सिंह राठौर ने किया़ जबकि कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक शंभु कुमार, अमित, अंशू, कार्तिक, आतिफ, रवि, शारंग तनय, आनंद कुमार, नीरज, सोनल आदि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन