लिखी जायेगी विकास की गाथा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

नयी शुरुआत . 28 को मधेपुरा में लगेगा उद्यमियों का जमघट बैठक में शामिल होंगे देश भर के उद्योगपति मधेपुरा : जिले के औद्योगिक विकास को लेकर जिला पदाधिकारी मो सोहैल कटिबद्ध दिख रहे है. उन्होंने कहा कि अब मधेपुरा में औद्योगिक विकास की गाथा लिखी जायेगी. इसके लिए 28 जुलाई को उद्योगिपतियों की आमंत्रित […]
विज्ञापन
नयी शुरुआत . 28 को मधेपुरा में लगेगा उद्यमियों का जमघट
बैठक में शामिल होंगे देश भर के उद्योगपति
मधेपुरा : जिले के औद्योगिक विकास को लेकर जिला पदाधिकारी मो सोहैल कटिबद्ध दिख रहे है. उन्होंने कहा कि अब मधेपुरा में औद्योगिक विकास की गाथा लिखी जायेगी. इसके लिए 28 जुलाई को उद्योगिपतियों की आमंत्रित बैठक आयोजित की गयी है. इसके साथ ही मधेपुरा में पहली बार देश भर के उद्यमियों का जमघट लेगा. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर से लेकर देश भर के उद्योगियों को आमंत्रित किया गया है
. इस संबंध में जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने बताया कि यह बैठक पूर्व में आठ जुलाई को निर्धारित थी. लेकिन उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के साथ वार्ता के बाद तिथि बढा कर 28 जुलाई की गयी है. डीएम ने बताया कि राज्य सरकार की नयी औद्योगिक नीति में यहां उद्योग लगाने वालों को कई लाभ और छूट मिलने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर नयी औद्योगिक नीति घोषित किये जाने की संभावना है. गौरतलब है कि पूर्व में आठ जुलाई को आहूत बैठक में देश भर के कई बड़ी कंपनियों ने स्वीकृति प्रदान की थी. संभावना जतायी जा रही है कि 28 जुलाई को होने वाली बैठक में सभी कंपनियां भाग लेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




