अधिवक्ता हत्याकांड के दोषी को मिली उम्रकैद

Published at :29 Jun 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता हत्याकांड के दोषी को मिली उम्रकैद

मधेपुरा : अधिवक्ता रामेवर मेहता की हत्या के मुख्य आरोपी मुरलीगंज पोखराम निवासी अजय यादव व अनिल यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमण कुमार की अदालत ने उम्र कैद व पच्चीय हजार रूपया अर्थदंड की सजा सुनाई. लोक अभियोजक इंद्रकांत चौधरी ने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता की पत्नी ने इन लोगों […]

विज्ञापन

मधेपुरा : अधिवक्ता रामेवर मेहता की हत्या के मुख्य आरोपी मुरलीगंज पोखराम निवासी अजय यादव व अनिल यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमण कुमार की अदालत ने उम्र कैद व पच्चीय हजार रूपया अर्थदंड की सजा सुनाई. लोक अभियोजक इंद्रकांत चौधरी ने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता की पत्नी ने इन लोगों के खिलाफ मुरलीगंज थाना में मामला दर्ज कराया था. सूचक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 21 अक्टूबर को अधिवक्ता कोर्ट से वापस गांव जा रहे थे.

तभी मीरागढ के समीप ईट सोलिंग के पास देा मोटरसाइकिल सवार ओवर टेक करते आए और गाड़ी को रोक कर अधिवक्ता पर गोली चला दी. जिससे अधिवक्ता गाड़ी से गिर गये. वहीं गाड़ी पर सवार चंदी यादव भी घटना में घायल हो कर गिर गये. लेकिन किसी तरह प्राण बचाकर भागे. जानकारों के अनुसार दोनो अभियुक्त के करीबी रिस्तेदार रामचंद्र यादव की हत्या हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन