बिहार में महाजंगल राज

Published at :26 Jun 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में महाजंगल राज

ढांढ़स बंधाया. मृतक के परिजनों से मिले डॉ प्रेम कुमार, कहा विधानसभा में विपक्ष उठायेगा गौतम हत्याकांड का मामला: डाॅ प्रेम कुमार पान दुकानदार गौतम केसरी की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में शनिवार को विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डा प्रेम कुमार ने परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

ढांढ़स बंधाया. मृतक के परिजनों से मिले डॉ प्रेम कुमार, कहा

विधानसभा में विपक्ष उठायेगा गौतम हत्याकांड का मामला: डाॅ प्रेम कुमार
पान दुकानदार गौतम केसरी की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में शनिवार को विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डा प्रेम कुमार ने परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि विधानसभा का अगला सत्र प्रारंभ होने वाला है. पीट पीट कर हुई हत्या के मामले को विधानसभा में विपक्ष उठायेगा.
मधेपुरा : शहर के कॉलेज चौक पर पान दुकानदार गौतम केसरी की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में शनिवार को विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डा प्रेम कुमार ने परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी. मौके उन्होंने कहा कि विधानसभा का अगला सत्र प्रारंभ होने वाला है. पीट पीट कर हुई हत्या के मामले को विधानसभा में विपक्ष उठायेगा. उन्होंने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग सरकार से की. वहीं मृतक के परिजनों को कम से कम बीस लाख रुपया मुआवजा देने की मांग सरकार से की.
हत्यारे को मिले फांसी की सजा: मौके पर रोते बिलखते गौतम के पिता, मां व भाई ने हत्यारों को फांसी पर लटकाने की बात कही. इस दौरान छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर हत्यारों की गिरफ्तार एवं मुआवजे की मांग रखेगी. इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार में जंगल राज नहीं महाजंगलराज चल रहा है.
इससे बड़ा जगल राज नहीं हो सकता है जब सरेशाम युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है. इस मौके पर भाजपा पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष आभाष आनंद झा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रवक्ता सह जिला मंत्री दिलीप कुमार सिंह, गणेश गुंजन, सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. ज्ञात हो कि शहर के टीपी कॉलेज चौक पर मामूली विवाद में पान दुकानदार गौतम केसरी की हत्या कर दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन