हत्या के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के हीरो हौंडा शोरूम के समीप गुरूवार को सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. वह शोरूम से गाड़ी खरीदने आया था. जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नकुल कुमार मंडल पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना अंतर्गत रामपुर तिलक का निवासी है. बीते दिनों 13 जून […]
मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के हीरो हौंडा शोरूम के समीप गुरूवार को सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. वह शोरूम से गाड़ी खरीदने आया था. जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नकुल कुमार मंडल पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना अंतर्गत रामपुर तिलक का निवासी है. बीते दिनों 13 जून को रामपुर तिलक में गोढियारी टोला की एक विधवा महिला अमृता देवी की हत्या कर दी गयी थी.
इस हत्या कांड में नकुल कुमार मंडल अभियुक्त था. इस बाबत जानकारी नगर थाना में कांड संख्या 68/16 दर्ज है और हत्या में शामिल दो अभियुक्त गणेश यादव व अभिनंदन यादव की गिरफ्तारी हो चुकी. नकुल मंडल कई दिनों से फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




