बाबा के भक्तों में हर्ष, हुई कुएं की सफाई

Published at :04 May 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा के भक्तों में हर्ष, हुई कुएं की सफाई

मधेपुरा : जिले के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान मंदिर में मंगलवार को भक्तों के बीच खुशी का माहौल था. भक्तों में इस बात की चर्चा थी कि आखिरकार प्रभात खबर की सार्थक पहल से बाबा का जलाभिषेक साफ व स्वच्छ जल से होगा. प्रभात खबर के मंगलवार के अंक में अब जल संकट से भगवान भी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिले के सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान मंदिर में मंगलवार को भक्तों के बीच खुशी का माहौल था. भक्तों में इस बात की चर्चा थी कि आखिरकार प्रभात खबर की सार्थक पहल से बाबा का जलाभिषेक साफ व स्वच्छ जल से होगा. प्रभात खबर के मंगलवार के अंक में अब जल संकट से भगवान भी नहीं अछूता शीर्षक खबर प्रकाशित होते ही न्यास समिति हरकत में आ गया. न्यास समिति के वरीय पदाधिकारियों से लेकर कर्मियों ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए फौरी कार्रवाई शुरू कर दी.

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सभी न्यास कर्मी एक साथ कुंए की उड़ाही में लग गये. देखते ही देखते दिन के 12 बजे तक कर्मियों ने मिल कर करीब 70 फीट गहरे कुंए की उड़ाही करते हुए पूर्णरूप से सफाई कर दी. उधर, भक्तों ने भी कुंए की उड़ाही होने से राहत की सांस ली. पोखर उड़ाही के दौरान स्थानीय सदस्य के साथ-साथ प्रभारी व्यवस्थापक व सभी कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन