महिला विरोधी कांग्रेस राजद गठबंधन के सांसदों को मिलेगा जनता का जवाब- महापौर

Published by :Kumar Ashish
Published at :22 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
महिला विरोधी कांग्रेस राजद गठबंधन के सांसदों को मिलेगा जनता का जवाब- महापौर

महिलाओं का कभी सम्मान करने का सोचा ही नहीं बल्कि अपने बहनों, माता अर्थात परिवार की महिला को ही आगे बढ़ाया है.

विज्ञापन

मधेपुरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आक्रोश मार्च- मधेपुरा बुधवार को स्थानीय टीपी कॉलेज स्थित सभागार में नारी शक्ति वंदन बिल को लोकसभा में विपक्ष के द्वारा गिराए जाने के विरोध में कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में सहरसा नगर निगम की महापौर सह लोकसभा प्रभारी महापौर बैन प्रिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई. इसके बाद आक्रोश मार्च निकाल विरोध जताया गया. उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ,राजद,सपा एवं अन्य ईडी गठबंधन के सांसदों का क्रियाकलाप सदा महिला विरोधी रहा है. महिलाओं का कभी सम्मान करने का सोचा ही नहीं बल्कि अपने बहनों, माता अर्थात परिवार की महिला को ही आगे बढ़ाया है. आमजन की महिला कभी अपनी आवाज सदन के माध्यम से नहीं रख पाए यही इन गठबंधन की मनसा रही है. महापौर ने कहा कि आज भाजपा जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रही है तो सभी विरोधी गठबंधन के लोग विरोध में उतर गये है. इसलिए आज पूरे देश की महिला अपने हक के लिए आक्रोश दिखा रही है. यह विरोधियों को चुनौती है कि महिलाएं हक मारने वाली पार्टियों को अपने वोट से जवाब दी जाएगी. ताकि इन्हें सबक सिखाया जा सके. कार्यक्रम में मधेपुरा नगर परिषद की मुख्य पार्षद कविता साहा, संयोजक महिला मोर्चा किरण सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी चंपा साहु, किरण सिंह, प्रमिला कुमारी, अनीता गुप्ता, जीवन यादव, दिलीप कुमार दीपक, महादेव चौधरी ,सुधीर भगत, त्रिभुवन मंडल, विनोद कुमार, विवेकानंद सिंह, अजीत सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण ऋषि, देव ,रिंकी कुमारी ,ललिता देवी, अनमोल साह एवं अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन