पोषण पखवाड़ा के दौरान गर्भवती महिलाओं को मिली संतुलित आहार की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा के दौरान गर्भवती महिलाओं को मिली संतुलित आहार की जानकारी

संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, दूध, मौसमी फलों को थाली में शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

सदर अस्पताल में पोषण पखवाड़ा का किया गया आयोजन .खगड़िया. सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को पोषण पखवाड़ा के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन-कैल्शियम की गोलियों के सेवन, एनीमिया (खून की कमी) से बचाव की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमोद कुमार ने किया. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एनआरसी के नोडल पदाधिकारी अभिनव कुमार, सदर अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार, रतना राम, टीकन सिंह, अजीत सिंह, फूलचंद्र, लोकेश आदि मौजूद थे. एनआरसी के नोडल पदाधिकारी अभिनव कुमार ने गर्भवती महिलाओं को समय से आयरन फॉलिक एसिड, हरी सब्जियां, फल, दाल व प्रोटीन युक्त भोजन खाने की सलाह दी. उन्हें गर्भावस्था में आराम, स्वच्छ भोजन, और पहले 1000 दिनों के पोषण के महत्व के की जानकारी दी गयी. बताया गया कि संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, दूध, मौसमी फलों को थाली में शामिल करना चाहिए. खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन और कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने की सलाह दी गयी. गर्भवती महिलाओं को भारी वजन न उठाने, तनावमुक्त रहने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन