स्मारिका का लोकार्पण व नाटक का मंचन

मधेपुरा : इप्टा मधेपुरा की ओर से आयोजित ग्रामीण नाट्य महोत्सव में रविवार को दिन के दो बजे विचार गोष्ठी एवं स्मारिका का लोकार्पण शालोम मिशन स्कूल के प्रांगण में होगा. यहां ‘ लोक संस्कृति के समक्ष संकट एवं समाधान’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसकी अध्यक्षता डा आलोक कुमार करेंगे. […]
मधेपुरा : इप्टा मधेपुरा की ओर से आयोजित ग्रामीण नाट्य महोत्सव में रविवार को दिन के दो बजे विचार गोष्ठी एवं स्मारिका का लोकार्पण शालोम मिशन स्कूल के प्रांगण में होगा. यहां ‘ लोक संस्कृति के समक्ष संकट एवं समाधान’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसकी अध्यक्षता डा आलोक कुमार करेंगे. उद्घाटनकर्ता प्रो योगेंद्र नारायण यादव तथा मुख्य वक्ता इप्टा के सचिव फिरोज अशरफ होंगे.
वक्तागणों की सूची में डा अमोल राय, डा दशरथ प्रसाद सिंह, डा जवाहर पासवान, कामरेड रमन कुमार, डा सिद्धेश्वर कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, डा अरूण कुमार बच्चन, कामरेड प्रमोद प्रभाकर, रूपेश कुमार, डा अमिताभ कुमार, धर्मेंद्र भारद्वाज, मानस चंद्र सेतु, डा मिथिलेश वत्स शामिल हैं, धन्यवाद ज्ञापन डा अरूण कुमार करेंगे, जबकि शाम के पांच बजे से लोक गाथा कार्यक्रम के तहत नारदी, चैता एवं आल्हा आदि लोक गायन की प्रस्तुति की जायेगी. शाम छह बजे से नाटक की फेहरिस्त में कटिहार इप्टा की ओर से ‘अहिंसा परमो धर्म’ एवं पटना इप्टा की ओर से ‘नंगा राजा’ शामिल है. वहीं जनवादी गीत मुरलीधर के नेतृत्व में प्रस्तुत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




