प्रधान के विरुद्ध किया रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जड़ा ताला कुमारखंड : कुमारखंड के इसराइन कला पंचायत के उर्दू मध्य विद्यालय जोराबरगंज पूर्व में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़कर कुमारखंड – चकमका सडक को घंटो जाम कर दिया. जाम कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि प्रभारी प्रधानाध्यापक जाबिर अली को तत्काल […]
विज्ञापन
विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने
जड़ा ताला
कुमारखंड : कुमारखंड के इसराइन कला पंचायत के उर्दू मध्य विद्यालय जोराबरगंज पूर्व में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़कर कुमारखंड – चकमका सडक को घंटो जाम कर दिया. जाम कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि प्रभारी प्रधानाध्यापक जाबिर अली को तत्काल उनके पद से हटाया जाये. जाम की सूचना मिलने पर बीईओ नवल किशोर सिंह व थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक जाम स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर विद्यालय का संचालन नहीं होता है, मेनू के अनुसार एमडीएम नहीं बनता है,
केवल एक सहायक शिक्षक गणेष प्रसाद गोपेश को छोड़कर अन्य सभी सात शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं. एचएम जो बीएलओ का भी काम देखते हैं मनमानी करते हैं, छात्रवृत्ति राशि की बंदरबांट कर ली जाती है. लोगों ने आरोप लगाया कि केवल एक बार 2015 में ही छात्रों को परिभ्रमण पर ले जाया गया हैं अन्य साल की राशि का कोई अतापता नहीं है. मौके पर बीइओ ने प्रभारी एचएम को प्रभार मुक्त करते हुए ग्रामीणों के द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया. तक जाकर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया. वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद करार दिया. मौके पर बीडीओ मणिमाला कुमारी भी पहुंचकर जायजा लिया. इस अवसर पर जमादार बीडी यादव, संकुल समन्वयक शंभु मंडल, मो ताहिर, संजीव कुमार सुमन, हसी उर्रहमान, मो आलम, मो नौशाद अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




