बैंक कर्मी ने उपभोक्ता से की बदसलूकी, विरोध-प्रदर्शन

Published at :05 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक कर्मी ने उपभोक्ता से की बदसलूकी, विरोध-प्रदर्शन

उदाकिशुनगंज : प्रखंड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंजौरा शाखा के सहायक प्रबंधक द्वारा खाता खुलवाने आये विरष्ठ नागरिक दंपति के साथ बदसलूकी करने के कारण गुरुवार को स्थानीय सरपंच के नेतृत्व में बैक के सामने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की गयी. दरअसल, विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब बिहारीगंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर लालचंद गांव के […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : प्रखंड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंजौरा शाखा के सहायक प्रबंधक द्वारा खाता खुलवाने आये विरष्ठ नागरिक दंपति के साथ बदसलूकी करने के कारण गुरुवार को स्थानीय सरपंच के नेतृत्व में बैक के सामने जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की गयी. दरअसल, विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब बिहारीगंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर लालचंद गांव के लगभग 70 वर्षीय नंद किशोर महतो व उनकी वृद्ध पत्नी संयुक्त खाता खुलवाने बैंक पहुंचे जिनका खाता फॉर्म 15 जनवरी को ही जमा लिया गया था. उस दिन से दोनों वृद्ध पति पत्नी बैंक का चक्कर लगाते रहे. फिर भी खाता नहीं खुल सका.

जब गुरुवार को बैंक पहुंच कर पास बुक की मांग किये तो उनके साथ सहायक शाखा प्रबंधक द्वारा सही व्यवहार अमर्यादित व्यवहार किया गया. पीड़ित नंद किशोर महतो व कदम बीबी ने बताया कि जब वे दोनों बैंक आये तो सहायक शाखा प्रबंधक रीतू कुमारी से मिलकर पासबुक की मांग किये. इतना सुनते ही सहायक शाखा प्रबंधक ने बदसुलूकी किया और बैंक से बाहर जाने को कहा गया. जिस कारण वे सीढी पर गिर गयी. उक्त घटना की सूचना मंजौरा ग्राम पंचायत के सरपंच को मिली तो वे बैंक जा कर सहायक शाखा प्रबंधक से वास्तविक जानकारी लेना चाहा. सरपंच ने बताया कि सहायक शाखा प्रबंधक ने उनके साथ भी बदसूलुकी की. जिसकी सूचना तत्काल ही मोबाइल पर संपर्क कर शाखा प्रबंधक को दी गयी.

चूंकि शाखा प्रबंधक कार्यालय कक्ष से उदाकिशुनगंज गये थे. घटना की जानकारी मिलते ही वे बैंक पहुंचे. सरपंच ने जब सारी कहानी सुनाई तो शाखा प्रबंधक सरपंच को ही दोषी ठहराने लगे और प्रबंधक ने काफी बुरा भला कहा. जिससे आक्रोशित होकर सरपंच ने जनता के सहयोग से बैंक के कर्मियों की मनमानी को लेकर जमकर नारेबाजी की. वहीं घटना को लेकर सरपंच अजय शंकर सिंह ने प्रशासन एवं अधिकारियों को सूचना दिया. वहीं घटना की लिखित सूचना ओपी प्रभारी मंजौरा को दी है. हालांकि मामले को शांत करते हुए शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने दोनों विरष्ठ नागरिकों का तत्काल ही खाता खोला और कहा आगे से आपलोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन