जिले में प्रमाणीकरण परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Published at :01 Feb 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में प्रमाणीकरण परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

मधेपुरा : जिले के सभी प्रखंडों में महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत प्रमाणीकरण परीक्षा रविवार को सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर आयोजित किया गया. परीक्षा जिले के सभी 102 संकुल संसाधन केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में 622 उत्थान केंद्र एवं 145 तालमी मरकज केंद्र में पढ़ रही […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिले के सभी प्रखंडों में महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत प्रमाणीकरण परीक्षा रविवार को सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर आयोजित किया गया. परीक्षा जिले के सभी 102 संकुल संसाधन केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में 622 उत्थान केंद्र एवं 145 तालमी मरकज केंद्र में पढ़ रही नव साक्षर महिलाएं ने भाग लिये. परीक्षा का संचालन दस बजे पूर्वाहन से चार बजे अपराहन तक किया गया.

पूरे जिले में परीक्षा के लिए 15,340 महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य था. जिसके अनुरूप 14,126 महिलाओं का पंजीयन किया गया. जिनमें सभी संकुल केंद्रों पर कुल 10,691 नव साक्षर महिलाओं ने परीक्षा परीक्षा लिया. जिसमें 2,384 अल्प संख्यक महिला, 4971 महादलित महिला, 3,336 अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल हुई है.

परीक्षा में अनुश्रवण कार्य में राज्य कार्यक्रम समन्वय देशी लाल सादा, डीपीओ सुरेंद्र प्रसाद, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक जानेश्वर शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक मुरलीधर, केआरपी लिलावती देवी, लेखा समन्वयक अनिल कुमार अनुश्रवण किये. मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत 431 पंजीयन हुआ जिसमें 341 महिलाएं परीक्षा में भाग ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन