पुलिस ने की बदतमीजी, जाम

Published at :29 Jan 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने की बदतमीजी, जाम

मुरलीगंज : प्रखंड के रजनी प्रसादी चौक के समीप स्थानीय दुकानदारों ने गुरुवार को मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. ज्ञात हो कि बुधवार की रात मुरलीगंज थाना मे कार्यरत मोबाइल टाइगर पुलिस के जवानों ने शराब के नशे में एक महिला के साथ गाली गलौज किया. जो प्रसादी चौक […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : प्रखंड के रजनी प्रसादी चौक के समीप स्थानीय दुकानदारों ने गुरुवार को मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. ज्ञात हो कि बुधवार की रात मुरलीगंज थाना मे कार्यरत मोबाइल टाइगर पुलिस के जवानों ने शराब के नशे में एक महिला के साथ गाली गलौज किया. जो प्रसादी चौक पर मिठाई दुकान करती है. महिला ने बताया कि बुधवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे दो पुलिस मेरे दुकान पर आये और गुटखा और सिगरेट की मांग किया.

नहीं देने पर दुकान में तोड़ – फोड़ कर अभद्र तरीके से गाली देने लगा. हल्ला करने पर स्थानीय दुकानदार भी आये लेकिन तब तक वे लोग फरार हो गये. इसी बात को लेकर उग्र ग्रामीणों ने गुरुवार को अहले सुबह प्रसादी चौक को जामकर पुलिस प्रशासन के विरूद्घ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिस की तबादले की मांग कर रहे थे.

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाइवे को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा. वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी जवान के कार्रवाई करने के विरद्ध वरीय अधिकारी को लिखा जायेगा. थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन