कुमारखंड पीएचसी में हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

घायल युवक के इलाज के दौरान लोगों ने किया बवाल, प्राथमिकी दर्ज चिकित्सकों के साथ गाली-गलौज करने का आरो लगाया पुलिस कैंंप के हवलदार समेत पुलिस गार्ड को किया गया विरमित कुमारखंड : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में घायल युवक के इलाज के दौरान स्थानीय लोगों ने हो हंगामा कर चिकित्सकों से गाली-गलौज और अभद्र […]
विज्ञापन
घायल युवक के इलाज के दौरान लोगों ने किया बवाल, प्राथमिकी दर्ज
चिकित्सकों के साथ गाली-गलौज करने का आरो लगाया
पुलिस कैंंप के हवलदार समेत पुलिस गार्ड को किया गया विरमित
कुमारखंड : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में घायल युवक के इलाज के दौरान स्थानीय लोगों ने हो हंगामा कर चिकित्सकों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. घटना को लेकर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ने चार नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर पुलिस कैंंप के हवलदार समेत पुलिस गार्ड को विरमित कर दिया है.
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सिहपुर गढ़िया निवासी गुडु कुमार को परिजानों द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था. मौके पर घायल युवक का प्राथमिक उपचार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा वेदप्रकाश गुप्ता एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से किया गया तथा अधिक रक्त श्राव हो जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिए जाने की कार्रवाई की जा रही थी.
इसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा चिकित्सकों को जमकर गाली गलौज किया और हो हंगामा करना शुरू कर दिया गया. इस दौरान चिक्तिसकों के साथ लोगों ने चिकित्सकों के साथ हाथापाई भी की. इसे लेकर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनीश कुमार ने कुमारखंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर चार नामजद और 25-30 अज्ञात के विरुद्ध गाली गलौज, चिकित्सक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई करने के साथ-साथ अस्पताल में आग लगा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
इसके साथ ही पुलिस कैंप रहते हो हंगामा के दौरान तैनात पुलिस कर्मी वहां नहीं पहुंचे नहीं अपना कमान संभाला. इसे देखते हुए मंगलवार को प्रभारी चिकिस्ता पदाधिकारी डा वेदप्रकाश गुप्ता ने पुलिस कैंप प्रभारी हवलदार रामेंदर यादव, होम गार्ड के जवान मो कुदुस, जगदीश यादव, नंदकुमार सिंह, डोमी यादव को डयूटी में लापरवाही बरतने के कारण विरमित कर पुलिस मुख्यालय वापस भेज दिया है.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




