मतदान करें और अपने लोकतंत्र की रक्षा करें

Published at :26 Jan 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान करें और अपने लोकतंत्र की रक्षा करें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने कहा मधेपुरा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों काआयोजन किया गया. स्कूली छात्रों ने शहर के मुख्य सड़क पर प्रभातफेरी निकालकर आमलोगों को जागरूक किया. डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने कहा

मधेपुरा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों काआयोजन किया गया. स्कूली छात्रों ने शहर के मुख्य सड़क पर प्रभातफेरी निकालकर आमलोगों को जागरूक किया. डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने लोकतांत्रिक परंपराओं एवं मताधिकार के प्रति शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि एक जनवरी 16 को जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वह नये मतदाता बन सकते हैं.
मतदाता सूची से पुराने मतदाता का नाम हटाने एवं नये मतदाता का नाम जोड़ने से पूर्व बीएलओ को इसकी गहन जांच करनी होगी, अन्यथा गलती पाये जाने बीएलओ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान डीएम ने कहा कि मताधिकार के संबंध में सब जागरूक होकर लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बनें.
एडीएम अबरार अहमद कमर, डीडीसी मिथलेश कुमार एवं डीपीआरओ आदि ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान सदर एसडीएम संजय कुमार निराला ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम एक से अधिक जगहों पर मतदाता सूची में शामिल है. वैसे मतदाताओं को पहले नोटिस किया जायेगा,
इसके बाद अगर एक से अधिक जगहों पर किसी मतदाता का नाम दर्ज रहता है, तो कार्रवाई की जायेगी. एसडीएम ने संबंधित बीएलओं को सख्त निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची में नाम जोड़ने से पूर्व सारी जानकारी प्राप्त कर ले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन