हर गांव में होगी बिजली : सांसद

हर गांव में होगी बिजली : सांसद– इस फफोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – सभा को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर लाही के मध्य विद्यालय गाढ़ा रहमानपुर के प्रांगण में सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद रंजीत रंजन ने क्षेत्र भ्रमण किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए रंजीत रंजन ने […]
हर गांव में होगी बिजली : सांसद– इस फफोटो – मधेपुरा 12कैप्शन – सभा को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर लाही के मध्य विद्यालय गाढ़ा रहमानपुर के प्रांगण में सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद रंजीत रंजन ने क्षेत्र भ्रमण किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि में आपके हर दु:ख सुख में मैं साथ हूं और जिस गांव में अभी भी बिजली नहीं पहुंची है, उस गांव में जल्द बिजली उपलब्ध करवाने का कार्य करूंगा. साथ ही सड़क, पुल पुलिया बनवाना मेरी प्राथमिकता है. वही सभा में क्षेत्र के लोगो ने मांग किया कि अभी भी यह इलाका सड़क बिजली स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है. 2008 में आये प्रलयंकारी बाढ़ में इस क्षेत्र के कई नदी पर बने पुल पुलिया ध्वस्त हो गया था. जिस कारण आज भी इस प्रखंड कई पंचायत रामपुर लाही परसा जिरवा मधैली मोरा झरकहा पंचायत वार्ड के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस लिए इन सभी टूटे हुए पुल पुल पुलिया एवं सभी कच्ची सड़क को बनवाने, ताकि लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में हो रहे परेशानी दूर हो सके. साथ ही कई लोगों में सांसद को आवेदन देकर कहा की विजली के ट्रांसफॉर्मर लगाने में भी पैसे की मांग किया जाता है. वही अंचल थाना में बिना नजराना दिये कोई काम नहीं होता है. लोगों ने बिचौलिया प्रथा पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर सुपौल लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कांग्रेस, प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, मोरा कबियाही पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण यादव, राजेंद्र यादव, कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष सुनील कुमार, सुधीर कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूकग्वालपाड़ा . एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चालकों को फूल व चॉकलेट प्रदान कर परिवहन के नियमों का पालन करने को कहा. इस दौरान नव ज्योति विद्यालय शाहपुर के छात्र – छात्राओं ने वाहन चालकों को आग्रह किया कि आप सभी हेलमैट, जूता अवश्य पहने साथ ही बाइक के अन्य कागजात साथ लेकर चले. मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के अलावे एसआई दिनकर दयाल, शिक्षक लीना, मिस पुष्पा, राकेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे. नौनिहालों को दो बूंद दवा पिलायीफोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – दवा पिलाते डॉक्टरपुरैनी/ग्वालपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित डा भीमराव अंबेदकर मैदान में विगत कुछ दिनों से शरण लिये खानाबदोश के नौनिहालों को चिकित्सा पदाधिकारी डा विनीत भारती एवं स्वास्थ्य प्रबंधक प्रमोद कुमार द्वारा टीम नंबर 16 की मदद से पोलियों की दो बुँद दवा पिलाकर पोलियो चक्र 17-21 जनवरी का शुभारंभ किया गया. इस बाबत बीएमसी साकेत गौतम नें बताया की प्रखंड क्षेत्र में 19 हजार घरों के कुल 25 हजार नौनिहालों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसके लिये 50 ट्रांजिट दल, 2 सुपरवाईजर एवं 18 मोबाइल टीम को लगाया गया है. ग्वालपाड़ा प्रतिनिधि अनुसार राष्ट्रीय कार्यक्रम प्लस पोलियो अभियान का उद्घाटन रेशना मुसहरी में पीएचसी ग्वालपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर पीके अग्रवाल के द्वारा नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की गयी. मौके पर बीएचएम मो नाजिर हुसैन, बीएमसी मनोज कुमार, सेविका वीणा बिहारी, आशा दील रउवा आदि कर्मी उपस्थित थे. मौके पर डॉक्टर ने कहा कि पोलियो खतरनाक बीमारी है इस से बचने के लिये अपने बच्चों को खुराक जरूर पिलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




