फाइनल में सहरसा की टीम विजयी

फाइनल में सहरसा की टीम विजयी जीतापुर . मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तमौट परसा के हाइस्कूल के मैदान पर तमौट परसा क्रिकेट क्लब की ओर से सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. मैच सहरसा बनाम भतखोरा बाजार पहले भतखोरा बाजार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी […]
फाइनल में सहरसा की टीम विजयी जीतापुर . मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तमौट परसा के हाइस्कूल के मैदान पर तमौट परसा क्रिकेट क्लब की ओर से सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. मैच सहरसा बनाम भतखोरा बाजार पहले भतखोरा बाजार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. भोतखारा की टीम ने 20 ओवर में 114 रन बनाये. दूसरी ओर सहरसा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 17 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. समाज सेवी संतोष यादव ने विजयी टीम को टॉफी प्रदान किया. मौके पर अध्यक्ष सुभाष यादव, सचिव मुकेश यादव, व्यवस्थापक सिक्कू जी, ग्रामीण अरूण यादव, सुशील कुमार, राहुल रंजन, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




