डीआरएम का इंतजार करते रहे लोग

Published at :18 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
डीआरएम का इंतजार करते रहे लोग

डीआरएम का इंतजार करते रहे लोग मधेपुरा. सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम के आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग स्टेशन पर पहुंच कर डीआरएम सुधांशु शर्मा का इंतजार करते रहे. लेकिन डीआरएम सुधांशु शर्मा मधेपुरा स्टेशन पर उतरने की बजाय विशेष ट्रेन से सीधे बनमनखी चले गये. ज्ञात हो कि सोमवार को […]

विज्ञापन

डीआरएम का इंतजार करते रहे लोग मधेपुरा. सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम के आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग स्टेशन पर पहुंच कर डीआरएम सुधांशु शर्मा का इंतजार करते रहे. लेकिन डीआरएम सुधांशु शर्मा मधेपुरा स्टेशन पर उतरने की बजाय विशेष ट्रेन से सीधे बनमनखी चले गये. ज्ञात हो कि सोमवार को डीआरएम के आने की सूचना मिलते ही मधेपुरा के व्यवसायी रेल कारखाना के भू स्वामी सहित कई जनप्रतिनिधि सुबह दस बजे से ही रेलवे स्टेशन पर डटे हुए थे. करीब साढ़े 11 बजे मधेपुरा रेलवे स्टेशन से डीआरएम का विशेष ट्रेन बनमनखी के तरफ चला गया. डीआरएम से विभिन्न समस्याओं को लेकर मिलने पहुंचे लोगों में मायूसी छा गयी. मधेपुरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि डीआरएम के द्वारा विंडो इंस्पेक्शन किया गया. स्टेशन पर रूकने की कोई जानकारी रेल प्रशासन द्वारा नहीं दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन