मधेपुरा. दवा व्यवसायी का अपहरण, दहशत

Published at :18 Jan 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा. दवा व्यवसायी का अपहरण, दहशत

चर्चित अपराधी मिथिलेश यादव गिरोह ने दिया घटना को अंजाम एसडीपीओ रहमत अली ने बताया व्यवसायी की बरामदगी के लिए की जा रही है छापेमारी उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बखरी गांव से एक दवा व्यवसायी मनोज ठाकुर का अपहरण कर लिया गया है. घटना रविवार के दोपहर की है. हथियारबंद अपराधियों ने […]

विज्ञापन

चर्चित अपराधी मिथिलेश यादव गिरोह ने दिया घटना को अंजाम

एसडीपीओ रहमत अली ने बताया व्यवसायी की बरामदगी के लिए की जा रही है छापेमारी
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बखरी गांव से एक दवा व्यवसायी मनोज ठाकुर का अपहरण कर लिया गया है. घटना रविवार के दोपहर की है. हथियारबंद अपराधियों ने दवा व्यवसायी का अपहरण उस समय कर लिया जब वे खुराहन गांव से वापस अपने गांव बखरी लौट रहे थे.
घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ रहमत अली ने बताया कि अपहृत की बरामदगी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. अपहृत को सकुशल बरामद किया जायेगा. बताया जाता है क्षेत्र के चर्चित अपराधी मिथिलेश यादव गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष पकेबी सिंह ने बताया कि मामला पूर्व से जमीन विवाद का है. उन्होंने कहा कि अपहृत की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन