दो बूंद दवा पिला कर किया पोलियो बचाव का शुभारंभ

Published at :17 Jan 2016 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
दो बूंद दवा पिला कर किया पोलियो बचाव का शुभारंभ

दो बूंद दवा पिला कर किया पोलियो बचाव का शुभारंभ फोटो- मधेपुरा 30, 31, 32कैप्शन – बच्चे को दवा पिलाते सिविल सर्जन गदाधर प्रसाद पांडेय, मुरलीगंज एवं शंकरपुर दवा पिलाते बीडीओ प्रतिनिधि, मधेपुरा.जिले में रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के सुखासन चकला पंचायत के अल्पसंख्यक टोला के वार्ड नंबर पांच के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 237 […]

विज्ञापन

दो बूंद दवा पिला कर किया पोलियो बचाव का शुभारंभ फोटो- मधेपुरा 30, 31, 32कैप्शन – बच्चे को दवा पिलाते सिविल सर्जन गदाधर प्रसाद पांडेय, मुरलीगंज एवं शंकरपुर दवा पिलाते बीडीओ प्रतिनिधि, मधेपुरा.जिले में रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के सुखासन चकला पंचायत के अल्पसंख्यक टोला के वार्ड नंबर पांच के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 237 पर शिविल सर्जन गदाधर प्रसाद पांडेय के द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो का ड्रोप पिला कर इस वर्ष का प्रथम पोलियो उन्मूलन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर संचारी रोग पदाधिकारी डा एके वर्मा ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान कार्यक्रम 17 जनवरी से 21 जनवरी तक इस वर्ष का प्रथम अभियान चलाया जा रहा है एवं दूसरा अभियान 21 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जायेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि ये पल्स पोलियो का राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस चलाया जा रहा है जिनमें जिले भर के 364910 घरों मे जाना एवं 475159 बच्चे को पल्स पोलियो का ड्रॉप पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 415 सुपरवाइजर रहेंगे. मौके पर एसीएमओ डा शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता, एमओआईएस मुरहो डा एलके लक्ष्मण, डीएचएम मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम आशा कुमारी मुखिया जय हिंद कामत, सेविका रहमत जहां, राजु कुमार महतो, मो सगीर आलम, रंजीत सिंह राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. मुरलीगंज में पोलियो अभियान शुरू प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के पकिलपार ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या एक में रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया. इस दौरान अनुरंजन कुमार ने एक बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर पोलियो अभियान की शुरूआत की. मौके पर बीडीओ ने बताया कि पोलिय कर्मी के द्वारा घर घर, चौक चौराहे एवं बस पड़ाव के निकट भी आने जाने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाया जा रहा है. उन्होने बताया कि प्रखंड भर मे करीब पाँच वर्ष से कोई भी पोलियो का केस नही मिला है. साथ ही पल्स पोलियो उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सीय टीम के द्वारा केम्प लगाकर लोगो का मुफ्त इलाज भी किया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संजीव कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कविता रानी, डॉ़अमित अमर, डा सुनिल हांसदा, एलएस सुप्रभा रानी, स्वास्थ्य प्रबंधक अरूण कुमार, मुखिया कल्पना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप राय, बीएमसी मुरारी कुमार साह, बीसीएम शमसाद आलम, महावीर यादव, कुन्दन कुमार, पंकज कुमार, सुबोध कुमार एएनएम रेखा कुमारी, शैल कुमारी भी मौजूद थे. बीडीओ ने पिलाया पोलियो ड्रॉप प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवार्षा के निशीहरपुर के महादलित टोला में बीडीओ तेजप्रताप त्यागी और चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसएन घन द्वारा संयुक्त रूप से दो बूंद पोलियो की खुराक पिला कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण का शुभारंभ किया. यह टीका करण 17 से 21 जनवरी तक होगा. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोगों से अपिल किया की राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण में जरूर सहयोग करें. ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रह सकें. एक नारा देते हुए कहा कि यहां से होगा वहां से होगा पोलियो मुक्त सारे जहां से होगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि 53 टीका कर्मी दल के द्वारा 18 हजार घर के 25 हजार बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर बीएमसी संतोष कुमार, एएनएम इंदू कुमारी, किरण भारती, ममता, तनुजा, आशा गीता पूनम आदि मौके पर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन