मकर संक्रांति पर महा प्रसाद का आयोजन

मकर संक्रांति पर महा प्रसाद का आयोजन फोटो- मधेपुरा 14 कैप्शन- महा प्रसाद वितरण करते मुख्य पार्षद सहित अन्यप्रतिनिधि, मधेपुरा.शहर के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के सामने शनिवार को महा प्रसाद का आयोजन किया गया. महा प्रसाद में खिचड़ी के अलावा अन्य कई व्यंजन शामिल थे. इस दौरान हजारों की संख्या में माता […]
मकर संक्रांति पर महा प्रसाद का आयोजन फोटो- मधेपुरा 14 कैप्शन- महा प्रसाद वितरण करते मुख्य पार्षद सहित अन्यप्रतिनिधि, मधेपुरा.शहर के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के सामने शनिवार को महा प्रसाद का आयोजन किया गया. महा प्रसाद में खिचड़ी के अलावा अन्य कई व्यंजन शामिल थे. इस दौरान हजारों की संख्या में माता के भक्त सहित राह चलते राहगीरों ने महा प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन कमेटी की ओर से दिन भर प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मकर संक्राति के अवसर पर आयोजित इस महा प्रसाद का आयोजन में ओम प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने प्रसाद वितरण किया. जिसमें वार्ड मुकेश कुमार, बसपा के गुलजार कुमार उर्फ बंटी यादव, रीगन कुमार, लल्लू कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




