अब मधेपुरा में होगी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

Published at :16 Jan 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
अब मधेपुरा में होगी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

अब मधेपुरा में होगी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी फोटो- कैंपस 1कैप्शन- संस्थान के शुभारंभ के मौके पर अध्यक्ष संगीता यादव व अन्य अतिथि.प्रतिनिधि, मधेपुरा.जिला मुख्यालय स्थित गिरजा कपिल देव इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को ”एसबीएस” दि स्कूल ऑफ बैकिंग एंड एसएससी कोचिंग संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरजा कपिलदेव […]

विज्ञापन

अब मधेपुरा में होगी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी फोटो- कैंपस 1कैप्शन- संस्थान के शुभारंभ के मौके पर अध्यक्ष संगीता यादव व अन्य अतिथि.प्रतिनिधि, मधेपुरा.जिला मुख्यालय स्थित गिरजा कपिल देव इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को ”एसबीएस” दि स्कूल ऑफ बैकिंग एंड एसएससी कोचिंग संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरजा कपिलदेव एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता यादव ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि एसबीएस बिहार की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान में एक मानी जाती है. विगत 16 वर्षों से पटना में संचालित इस संस्थान के हजारों छात्र-छात्राएं सरकारी व गैर सकरारी संस्थानों में कार्यरत है. संस्थान के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मधेपुरा में उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान का अभाव है. जिसके कारण मधेपुरा के छात्र-छात्राएं प्रतिभावान होते हुए भी सरकारी नौकरी से वंचित रहे जाते हैं. इसलिए हमारी टीम ने निश्चय किया है कि मधेपुरा में भी एसबीएस की शाखा संचालित हो. एसबीएस के ऐसा संस्थान है जहां पटना के ख्याति प्राप्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया जायेगा. इस अवसर पर ई बलवंत कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार सिंह, मो समौउद्धीन, मनोज कुमार, रूपम सिंह, जीके क्लासेस के प्राचार्य सुभाष कुमार, सुबोध कुमार, हरेराम कुमार, सुधीर कुमार, रॉकी एवं गिरजा कपिल देव कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य गौतम कुमार, तन्नु, राजकुमार, कुंती सहित दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी. —- इनसेट —-मधेपुरा कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि, मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों ने शनिवार को कॉलेज सभागार में राष्ट्रीय युवा सप्ताह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर प्रजा तंत्र में वोट का महत्व स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रैली निकाली गयी. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डा अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्य डा अशोक कुमार ने प्रजा तंत्र में वोट के माध्यम से ही सरकार बनाने की अहमियत पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को मधेपुरा इंटर कॉलेज के डा अजीत कुमार, प्रो अंजनी कुमार, प्रो चंदेश्वरी यादव, प्रो विवेकानंद कुमार, प्रो अभय कुमार, डा मुस्ताक, प्रो अरविंद कुमार यादव सहित अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विजेंद्र मेहता एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आरती झा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन