शक्षिकों की समस्या को लेकर बैठक

Published at :16 Jan 2016 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकों की समस्या को लेकर बैठक

शिक्षकों की समस्या को लेकर बैठक प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ इकाई उदाकिशुनगंज की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आजाद कुमार भारती ने किया. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का कर्तव्य […]

विज्ञापन

शिक्षकों की समस्या को लेकर बैठक प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ इकाई उदाकिशुनगंज की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आजाद कुमार भारती ने किया. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का कर्तव्य है. इन सभी शिक्षकों के भरोसे बच्चों का भविष्य है. लेकिन सरकार के द्वारा शिक्षकों का मजाक उड़ाया जा रहा है. तीन माह कमेटी बनने के बाद आज तक सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण, प्रोन्नति, वरीयता, सेवा निरंतरता , ग्रुप जीवन बीमा, भविष्य निधि, सेवा संवर्ग का निर्धारण जैसी कार्य नहीं किये जाने से शिक्षकों में रोष व्याप्त है. मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष सामंत कुमार सोनू, उपेंद्र चौधरी, संजय कुमार, विजय कुमार मुखिया, भानू राम, अशोक कुमार, श्यामल कुमार, नंद किशोर रजक, विद्याधर कवि, जय प्रकाश राम, गुरूदेव रजक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन