सावधानी हटी दुर्घटाना घटी

सावधानी हटी दुर्घटाना घटी फोटो – मधेपुरा 33कैप्शन – आलमनगर . सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर गुरुवार को आलमनगर प्रशासन द्वारा आलमनगर थाना चौक पर वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर पुलिस बल के साथ यमराज को वाहन चालक के बीच अपना भिजिटींग कार्ड बांटते नजर आया. जिसमें […]
सावधानी हटी दुर्घटाना घटी फोटो – मधेपुरा 33कैप्शन – आलमनगर . सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर गुरुवार को आलमनगर प्रशासन द्वारा आलमनगर थाना चौक पर वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान सड़क पर पुलिस बल के साथ यमराज को वाहन चालक के बीच अपना भिजिटींग कार्ड बांटते नजर आया. जिसमें उनका संर्पक सूत्र 108 अंकित था व अस्थायी पता यमलोक था. वहीं हाथ में सावधानी हटी दुर्घटाना घटी का बोर्ड लगा था. जिसे देखने के लिए आम लोंगों का हुजूम जमा हो गया. वहीं थाना अध्यक्ष ने ऐसे बाइक सवार चालक को रोक कर यमराज से मिलाया और उनाका भिजिटिंग कार्ड दिलाने के साथ-साथ आगे से बिना हेलमेट का नहीं चलने की बात बताते हुए नजर आये वहीं उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष के द्वारा इस तरह के कार्य को सराहा और लोगों को नसीहत देते हुए कहा की अब प्रशासन किस तरह समझायेगा. वहीं इस मौके पर आलमनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह, रतवाड़ा थाना अध्यक्ष उमेश पासवान सहित दोनों थाना के पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




