पुलिस ने किया हेलमेट लगाने का अनुरोध

उदाकिशुनगंज/बिहारीगंज : अनुमंडल मुख्यालय में थानाध्यक्ष ने अन्य पुलिस बल के साथ परिभ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया. लोगों को फुल भेंट कर उनसे हेलमेट पहनने कहा. पुलिस ने लोगों को नशा न करने, दो पहिया वाहन पर ट्रिपल लोडिंग नहीं करने […]
उदाकिशुनगंज/बिहारीगंज : अनुमंडल मुख्यालय में थानाध्यक्ष ने अन्य पुलिस बल के साथ परिभ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया. लोगों को फुल भेंट कर उनसे हेलमेट पहनने कहा. पुलिस ने लोगों को नशा न करने, दो पहिया वाहन पर ट्रिपल लोडिंग नहीं करने के लिए भी कहा.
थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन चालने वाले को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सजा देने की भी बात कही. परिभ्रमण दल अनुमंडल थाना से निकल कर सरयुग चौक, फुलौत चौक, सरयुग चौक होते हुए पुन: थाना पहुंचा. इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ श्यामल किशोर प्रसाद, सव इंस्पेक्टर रविंद्र प्रसाद सिंह, एसआई भगवान पांडेय आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




