मांगों को लेकर शक्षिक संघ का धरना 23 को

मांगों को लेकर शिक्षक संघ का धरना 23 को पुरैनी . शिक्षकों के स्थानांतरण, प्रोन्नति, वरीयता, स्नातक ग्रेड में समायोजन एवं विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ अपने इन विभिन्न मांगों को लेकर अगामी 23 जनवरी को बिहार के सभी प्रमंडल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी. इस […]
मांगों को लेकर शिक्षक संघ का धरना 23 को पुरैनी . शिक्षकों के स्थानांतरण, प्रोन्नति, वरीयता, स्नातक ग्रेड में समायोजन एवं विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ अपने इन विभिन्न मांगों को लेकर अगामी 23 जनवरी को बिहार के सभी प्रमंडल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी. इस बाबत प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष सुबोध कुमार सुधीर की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों की अपने विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक हुई. जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार अब भी षिक्षकों के प्रति उदासीन बनी हुई है. मौके पर संघ के जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार राम, निरोज कुमार, अशोक मेहता, अभय कुमार, पंकज गुप्ता, सुधेंद्र कुमार समर, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, जवाहर कुमार, कुदन भारती, मंजीत मौर्य, आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




