परीक्षा बाधित कर की तोड़फोड़

Published at :11 Jan 2016 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा बाधित कर की तोड़फोड़

मधेपुरा : शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाले केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर के खिलाफ सुलग रहा छात्रों को गुस्सा आखिरकार रविवार को फूट पड़ा. संत अवध इंटर कॉलेज में केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर की आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया व कोचिंग संचालक के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं आक्रोशित छात्रों की […]

विज्ञापन

मधेपुरा : शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाले केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर के खिलाफ सुलग रहा छात्रों को गुस्सा आखिरकार रविवार को फूट पड़ा. संत अवध इंटर कॉलेज में केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर की आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया व कोचिंग संचालक के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं आक्रोशित छात्रों की भीड़ ने केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर के सामने लगे बोर्ड को तोड़फोड़ दिया. छात्रों के हंगामे की खबर मिलते ही सदर थाना से एसआइ महेश यादव दल-बल के साथ वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित छात्रों को शांत कराया.

मौके पर आक्रोशित छात्रों को शांत कर पुलिस ने प्रवेश परीक्षा शुरू करवाया. हालांकि इस दौरान छात्रों के हंगामे के कारण प्रवेश प्रतिभा खोज परीक्षा करीब आधा घंटा बाधित रहा. मौके पर छात्र पुलिस से उलझते दिखे. पुलिस को भी छात्रों के आक्रोश को झेलना पड़ा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों केएन क्लासेस की एक छात्रा ने एसपी को आवेदन देकर कोचिंग संचालक कुंदन कुमार के खिलाफ अश्लील हरकत व अश्लील एसएमएस भेजने की शिकायत की थी.

इस पर एसपी ने सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. सदर थानाध्यक्ष ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पीड़िता के समर्थन में दो अन्य छात्राओं ने एसपी के समक्ष कोचिंग संचालक के गंदे चरित्र को उजागर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन