Madhepura News : झुग्गी-झोपड़ियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान, लोगों को किया जागरूक

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Madhepura News : झुग्गी-झोपड़ियों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान, लोगों को किया जागरूक

उदाकिशुनगंज अनुमंडल अग्निशामालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से कौनैन बशीर की रिपोर्ट Madhepura News : उदाकिशुनगंज अनुमंडल अग्निशामालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ियों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित किया गया, जहां आग लगने की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है. अभियान के तहत टीम द्वारा विभिन्न गांवों और पंचायतों में पहुंचकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए और पंपलेट वितरित कर जन-जागरूकता फैलायी गयी. अनुमंडल के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 एवं 9, उदाकिशुनगंज प्रखंड मधुबन वार्ड संख्या 3, झालरी पंचायत के वार्ड संख्या 2, 3 एवं 4, ग्वालपाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 2, मधुबन तीनटेंगा वार्ड संख्या 10 एवं 11, बिहारीगंज के गंगौरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कुछ स्थानों पर वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर पर अग्नि सुरक्षा की तैयारी और संसाधनों पर भी चर्चा की गई. ग्वालपाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गयी.

लोगों से की गयी सतर्क रहने की अपील

वहीं बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के गमैल पंचायत वार्ड संख्या 9, कमल पंचायत वार्ड संख्या 10, मधुकर चक वार्ड संख्या 3, परमानंदपुर पाठक टोला वार्ड संख्या 1 सहित अन्य स्थानों पर भी विशेष ड्राइव चलाया गया. अग्निशामालय के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम लोगों को आग लगने की स्थिति में तुरंत सही कदम उठाने के लिए तैयार करना है. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी घटनाओं से बचा जा सकता है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे रसोई, बिजली उपकरण एवं ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें. अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन