उन्नत खेती की दी गयी जानकारी

Published at :10 Jan 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
उन्नत खेती की दी गयी जानकारी

उन्नत खेती की दी गयी जानकारी ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के नोहर काली स्थान मे कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा संचालित कृषि चौपाल का आयोजन शनिवार को किया गया. इस अवसर पर उपस्थित किसानों को उन्नत खेती के बारें में जानकारी दी गयी. चौपाल में उपस्थित उद्यान वैज्ञानिक डाॅक्टर सुनील कुमार सिंह, पशुपालन वैज्ञानिक डाॅक्टर […]

विज्ञापन

उन्नत खेती की दी गयी जानकारी ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के नोहर काली स्थान मे कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा संचालित कृषि चौपाल का आयोजन शनिवार को किया गया. इस अवसर पर उपस्थित किसानों को उन्नत खेती के बारें में जानकारी दी गयी. चौपाल में उपस्थित उद्यान वैज्ञानिक डाॅक्टर सुनील कुमार सिंह, पशुपालन वैज्ञानिक डाॅक्टर सुनील कुमार, पौधा संरक्षक पदाधिकरी डाॅक्टर आरपी शर्मा, किसान चौपाल स्टोनोग्राफर विकास कुमार आदि ने उपस्थित किसानों को तकनीकी तरीके से उन्नत खेती करने की जानकारी के साथ -साथ उर्वरक व कीटनाशक के प्रयोग करने की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के द्वारा दिये जाने की जानकारी दी गई. किसानों के खेत मे लगायी गयी. फसल पर होने वाली रिसर्च के संबंध में भी बतलाया. वहीं किसान बैदानंद ठाकुर के द्वारा लगायी गई मसूर का फसल देख कर काफी सराहना की व उपस्थित किसान बैदानद ठाकुर को खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया गया. मौके पर कृषक हरि वल्लभ ठाकुर, महाकांत झा, सरपंच डॉक्टर महानंद झा, वीरेंद्र झा, ललन झा के अलावे अन्य किसान भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन