आपदा पीड़ितों को मिला मुआवजा

Published at :10 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों को मिला मुआवजा

आपदा पीड़ितों को मिला मुआवजा फोटो – मधेपुरा 16कैप्शन – पीडि़त परिजनों को चेक प्रदान करते अधिकारी प्रतिनिधि, शंकरपुरप्राखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिरवा मधैली में वर्ष 201-15 में एक व्यक्ति की मौत बज्रपात से हो गया था. इसको लेकर शंकरपुर अंचल द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग केा भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार दोनों मृतक परिवार […]

विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को मिला मुआवजा फोटो – मधेपुरा 16कैप्शन – पीडि़त परिजनों को चेक प्रदान करते अधिकारी प्रतिनिधि, शंकरपुरप्राखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिरवा मधैली में वर्ष 201-15 में एक व्यक्ति की मौत बज्रपात से हो गया था. इसको लेकर शंकरपुर अंचल द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग केा भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार दोनों मृतक परिवार के लोगों के लिए सहायता राशि शंकरपुर अंचल को उपलब्ध करायी गयी थी. इसमें मौजमा के मृतक सनोज यादव के पत्नी गनीता देवी के नाम से डेढ़ लाख कि राशि एवं मधैली के मृतक नीतू देवी के पति संजय यादव के नाम से चार लाख रूपया की राशि उपलब्ध कराया गया था. जिसके आलोक में रविवार को मृतक सनोज यादव के आवास पर पहुंच कर क्षेत्रीय विधायक रमेष ऋषिदेव एवं अंचला अधिकारी ज्ञान प्रकाश शेराफिम ने संयुक्त रूप से मृतक सनोज यादव के पत्नी गनीता देवी एवं मृतक नीतू देवी के पति संजय यादव को चेक प्रदान किया गया. साथ ही उक्त स्थल पर मौजूद मृतक परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को कहा कि यह राशि पीडि़त परिवार को इसलिए दिया जाता है कि ताकि मृतक के बच्चे का पढ़ाई एवं जीवन यापन में मद्द मिल सके. ताकि परिवार के लोग पिछले गम को भूल कर अपने परिवार के भरण पोषण एवं परिवार को समृद्घ बना सके. मौके पर उपस्थित अंचल अमीन , जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार, छेदी प्रसाद यादव, प्रदीप यादव मुखिया, संतोष कुमार , अशोक ठाकुर, लालबहादुर सादा, अरविंद कुमार निराला, किशोर कुमार, संजीव कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, अरूण कुमार सहित सभी लोगों ने इन दोनों परिवार के बच्चों के खुशहाल जीवन की कामना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन