खेल के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

Published at :27 Oct 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
खेल के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

खेल के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – प्रतिनिधिशंकरपुर, मधेपुरा प्रखंड क्षेत्र के कारी अनंत उच्च माध्यमिक 10+2 विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से कबड्डी टीम के द्वारा खेल के माध्यम से मतदाता जागरूक किया जा रहा है. जिसमें ग्रामीण बनाम विद्यालय टीम […]

विज्ञापन

खेल के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – प्रतिनिधिशंकरपुर, मधेपुरा प्रखंड क्षेत्र के कारी अनंत उच्च माध्यमिक 10+2 विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से कबड्डी टीम के द्वारा खेल के माध्यम से मतदाता जागरूक किया जा रहा है. जिसमें ग्रामीण बनाम विद्यालय टीम के बालक एवं बालिकाओं के बीच कबड्डी खेल का आयोजन कारी अनंत उच्च माध्यमिक 10+2 विद्यालय मधैली बाजार के प्रांगण में आयोजित किया गया. जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार के देख रेख में प्रतियोगिता का शुरू की गयी. मैच का उदघाटन अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश सेराफिम के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया. उद्घाटन के बाद खिलाडि़यों एवं खेल देखने आये लोगों से अपील करते हुए सीओ ने कहा की इस खेल के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना है ताकि पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में मतों का प्रतिशत जायदा से जायदा हो. जिसमे बालिका वर्ग के ग्रामीण टीम के कप्तान शिरोमणि कुमारी विद्यालय टीम के कप्तान खुशबू कुमारी ने अपने अपने टीम का नेतृत्व किया. कारी अनंत उच्च विद्यालय के बालिका टीम ने 41 अंक प्राप्त कर बालिका ग्रामीण टीम को 27 पर ही पराजित कर दिया. वही बालक टीम में ग्रामीण टीम की और से मनीष कुमार और विद्यालय टीम की और से दीपक कुमार के द्वारा कप्तानी किया गया. जिसमें कारी अनंत विद्यालय के टीम ने 80 अंक प्राप्त कर ग्रामीण टीम को 30 अंक पर ही शिकस्त दे डाला. खेल के निर्णायक के रूप में प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार, हरिश्चंद्र कुमार मंडल, मनीष कुमार, दीपक कुमार, खेल शिक्षक जनार्दन यादव, सुधीर कुमार थे. मौके पर प्रधानाध्यापक महादेव मेहता, कुंदन कुमार, रामकुमार राजेश गुप्ता सहित विद्यालय के सेकड़ों छात्र छात्रा एवं ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन