पार्टी -प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

पार्टी -प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा होगी चाक-चौबंदफोटो- मधेपुरा 01कैप्शन- सभा स्थल का जायजा लेते भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव फोटो- मधेपुरा 02कैप्शन- सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक -पीएम आगमन . प्रधानमंत्री की भव्य होगी सभा, तैयारी अंतिम चरण में प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के सबैला गांव स्थित […]
पार्टी -प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा होगी चाक-चौबंदफोटो- मधेपुरा 01कैप्शन- सभा स्थल का जायजा लेते भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव फोटो- मधेपुरा 02कैप्शन- सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक -पीएम आगमन . प्रधानमंत्री की भव्य होगी सभा, तैयारी अंतिम चरण में प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के सबैला गांव स्थित नये परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. यहां एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है. मंगलवार को सभा स्थल पर टेंट लगना शुरू हो गया था. वहीं सभा स्थल के बैरेकेटिंग शुरू कर दी गयी है. भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सभा स्थल का जायजा लिया. मौके पर भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर उन्होंने कहा कि तैयारी युद्ध स्तर पर चल रहा है. सभा स्थल पर मंच व हेलीपैड निर्माण कार्य 28 अक्तूबर तक किसी भी सूरत में कर लेना है. वहीं पीएम की सभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर मंत्रणा किया.वहीं प्रशासनिक महकमा भी पीएम की सभा को लेकर मुस्तैदी से जुटी हुई है. मंगलवार को जिला पदाधिकारी मो सोहैल, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, सदर एसडीएम संजय कुमार निराला सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर जिला पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. डीएम ने सभा स्थल पर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मंच व हेलीपैड का निर्माण कार्य यथाशीघ्र संपन्न करना होगा. इसके लिए मजदूर की संख्या बढ़ाने की बात डीएम ने कही. वहीं एसपी ने कहा कि सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था अभेद होगी. इस दौरान डीएसपी योगेंद्र प्रसाद, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. आम लोगों के सुविधाओं का रखा जायेगा ख्याल सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभा में आम लोगों के सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा. लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शहर में जगह जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि अररिया व सुपौल की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सिंहेश्वर में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों के लिए कॉमर्स कॉलेज को पार्किंग स्थल बनाया गया है. इसके अलावा मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, वेद व्यास कॉलेज एवं टीपी कॉलेज परिसर में छोटे छोटे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पीएम की सभा को लेकर भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने जिला पदाधिकारी से मिल कर सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया. उन्होंने कहा कि पीएम की सभा में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. वहीं भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्किंग को लेकर रूट चार्ट तैयार करने को कहा. सभा स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था को भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. दिया.उन्होंने कहा सभा में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देजनर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने की जरूरत हैं. इस दौरान भाजपा के आनंद मंडल, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, आभाष आनंद झा, दीपक यादव, स्वदेश यादव, सहित अन्य मौजूद थे. डोर टू डोर भाजपा नेता कर रहे हैं जन संपर्क सभा स्थल पर भाजपा के वरीय नेता दिन रात कैंप कर रहे है. वहीं सभा स्थल पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव नारायण महतो जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, स्वदेश कुमार, आनंद कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी गणेश गुंजन सहित अन्य भाजपा के वरीय नेता सभा स्थल पर लगातार कैंप कर रहे हैं. सोमवार की देर शाम भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभा को सफल बनाने का आहृवान किया. मौके पर उन्होंने बताया कि टोली बना कर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं. बूथ स्तर पर बीस कार्यकर्ताओं की टोली बनायी गयी. वहीं सभा स्थल के आस-पास स्थित छह पंचायतों के लिए अलग अलग टीम बनायी गयी है. भाजपा के अरविंद कुमार अकेला, दीपक कुमार यादव, अभाष आनंद झा, स्वदेश कुमार के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. वहीं नगर क्षेत्र में प्रो अमोल राय, मणींद्र कुमार दास ने अभियान का मोरचा संभाल लिया है. वहीं महिलाओं के लिए भाजपा नेत्री ममता देवी के नेतृत्व में टोली बनायी गयी हैं. दलित व महादलित मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाध्यक्ष को कमान दिया गया है.-आठ फीट ऊंचा बन रहा है मंच सभा स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य का निगरानी भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं द्वारा किया जा रहा है. मौके पर अभियंता दिलीप यादव ने कहा कि सभा स्थल पर आठ फीट खड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. मंच के आगे करीब तीन सौ फीट तक डी एरिया रहेगा. उन्होंने बताया कि यहां तीन हेलीपैड बनना हैं. उन्होंने बताया कि एसपीजी 29 अक्टूबर तक आयेगी, उससे पहले किसी भी सूरत में मंच का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. पीएम की सभा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह मधेपुरा की धरती पर पहले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों का उत्साह चरम पर है. प्रधानमंत्री के दीदार को लेकर लोग आंख बिछाये बैठे है. उधर, पीएम की सभा को लेकर जिले का राजनीतिक तापमान चढ़ गया हैं. सबैला गांव स्थित विवि के नये परिसर में एक नवंबर को होने वाली पीएम की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ आम लोग उत्साहित हैं. पीएम की सभा में शामिल होने व उन्हें सुनने को लेकर स्थानीय लोगों का उत्साह चरम पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










