पहले मतदान, फिर जलपान

कुमारखंड : प्रखंड अंतर्गत सुभाष चंद्रबोस यूनिवर्सल स्कूल खुर्दा करूवेली के छात्र – छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली खुर्दा करूवेली व यदुवापटटी गांव का भ्रमण कर लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया. चुनाव एक महान राष्ट्रीय पर्व है. जिसमें मतदाताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता आवश्यक है. पहले मतदान फिर जलपान, […]
कुमारखंड : प्रखंड अंतर्गत सुभाष चंद्रबोस यूनिवर्सल स्कूल खुर्दा करूवेली के छात्र – छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली खुर्दा करूवेली व यदुवापटटी गांव का भ्रमण कर लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया.
चुनाव एक महान राष्ट्रीय पर्व है. जिसमें मतदाताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता आवश्यक है. पहले मतदान फिर जलपान, तभी बनेगा देश महान.. लोगों के बीच मतदान के प्रति जागरूकता के नारे लगा रहे थे.
चुनाव आयोग द्वारा निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व संकुल प्रबंधक राजेंद्र कुमार राजू कर रहे थे. प्राचार्य राजेश कुमार, शिक्षक अरुण कुमार यादव, शशिभूषण दिवाकर, श्यामल मंडल, मनोज कुमार राज, प्रसन्न एक्का, राकेश कुमार रोशन, शिवाजी यादव, राजेश कुमार, माधवी गौराय, माधुरी मींज आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










