विभाग उदासीन: एनएच 106 गड्ढे में तब्दील प्रतिदिन होती है दुर्घटना

सिंहेश्वर: उत्तर बिहार का धार्मिक नगरी सिंहेश्वर में एनएच 106 की दुर्दशा के कारण रोज दुर्घटनाएं घट रही है. सिंहेश्वर दुर्गा चौक से लेकर मंदिर मोड़ तक एनएच 106 पर कई जगहों पर बड़े – बड़े गड्ढे हो गये है. इन गड्ढों के कारण रोज बाइक व साइकिल सवार गिर कर जख्मी हो जाते हैं. […]
तीन माह से अधिक से बने इन गड्ढों को भरने व एनएच के मरम्मत की जिम्मेदारी किसी अधिकारी ने नहीं उठायी है. इस कारण स्थानीय लोगों व व्यवसायियों में जिला प्रशासन व राष्ट्रीय उच्च पथ के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है. ज्ञात हो कि सिंहेश्वर में रोजाना हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते है. सावन व भादो माह में श्रद्धालुओं की संख्या कभी-कभी लाखों में पहुंच जाती है, लेकिन मंदिर के बगल में राष्ट्रीय उच्च पथ पर इस कु व्यवस्था को देख कर श्रद्धालुओं का मन भी खिन्न हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










