विधान सभा सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :13 Jul 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधान सभा सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर अभियान समिति गठित 22 को कला भवन में होगा सम्मेलन फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – बैठक करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, मुरलीगंजबलदेव लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरलीगंज में बिहारीगंज विधान सभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने की. इस दौरान 22 […]

विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर अभियान समिति गठित 22 को कला भवन में होगा सम्मेलन फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – बैठक करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, मुरलीगंजबलदेव लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरलीगंज में बिहारीगंज विधान सभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने की. इस दौरान 22 जुलाई 2015 को स्थानीय कला भवन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभियान समिति का गठन किया गया. अभियान समिति के संयोजक डॉ बीबी प्रभाकर, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह व सहायक कोषाध्यक्ष दयानंद शर्मा बनाया गया. मौके पर प्रदेश राजनीतिक सलाहकार डॉ बीबी प्रभाकर ने बिहारीगंज विधान सभा के चारों प्रखंड से आये प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र की जनता एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाने का मन बना चुके है. बैठक में मुरलीगंज, बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा व उदाकिशुनगंज के प्रखंड अध्यक्षों ने विधान सभा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का एलान किया. मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन छोटू, छात्र समागम विवि अध्यक्ष आमोद यादव, बाल संरक्षण आयोग सदस्य मो अबूस सत्तार आलम, जिला युवाध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन, सुरेंद्र यादव, विकास झा, दयानंद शर्मा, बुलबुल सिंह, पवन कुमार यादव, अशोक साह, मुखिया देव नारायण यादव, मो़ रईस, सुनील मंडल, राधेश्याम यादव, बैद्यनाथ टुडू, विजय सिंह, बेचू सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन