पेशकार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Published at :20 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
पेशकार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

उदाकिशुनगंज. स्थानीय अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के पेशकार के विरुद्ध एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला शनिवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी है. पीडि़त महिला थाना क्षेत्र के शाहजादपुर गांव की है. थाना कांड संख्या 91/15 में महिला ने पेशकार पर आरोप लगाया कि शनिवार सुबह सात बजे एक मुकदमें में गवाही […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. स्थानीय अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के पेशकार के विरुद्ध एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला शनिवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी है. पीडि़त महिला थाना क्षेत्र के शाहजादपुर गांव की है. थाना कांड संख्या 91/15 में महिला ने पेशकार पर आरोप लगाया कि शनिवार सुबह सात बजे एक मुकदमें में गवाही देने कोर्ट आयी थी, जब पेशकार दयानंद सिंह से मिली तो वे उसे अपने आवास पर ले गये. पेशकार कमरे का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करने लगा. पेशकार दयानंद के आवास पर महिला का पति आ गया और तब जा कर महिला इज्जत बची. थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन