अज्ञात अपराधियों ने लूटी बाइक

मुरलीगंज. प्रखंड के पड़वा नवटोल चौक के समीप शुक्रवार की रात एक मोटर साइकिल पर सवार तीन अपराधियों मीरागढ़ निवासी बेदानंद यादव का मोटर साइकिल छीन लिया. इस संबंध में बेदानंद यादव ने थाना में अज्ञात अपराधी के विरुद्घ मामला दर्ज कराया है. बेदानंद यादव अपने पत्नी के साथ रात नौ बजे बुधमा से घर […]
मुरलीगंज. प्रखंड के पड़वा नवटोल चौक के समीप शुक्रवार की रात एक मोटर साइकिल पर सवार तीन अपराधियों मीरागढ़ निवासी बेदानंद यादव का मोटर साइकिल छीन लिया. इस संबंध में बेदानंद यादव ने थाना में अज्ञात अपराधी के विरुद्घ मामला दर्ज कराया है. बेदानंद यादव अपने पत्नी के साथ रात नौ बजे बुधमा से घर मीरागढ़ जा रहे थे. इसी दौरान पड़वा नवटोल के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर मोटर साइकिल बीआर 11 एन 9643 से छीन लिया. उन्होंने बताया कि मोबाइल नहीं देने पर अपराधियों फायर भी किया. मोटर साइकिल के डिक्की में पासबुक समेत अन्य कागजात था. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधियों की धड़ पकर के लिए छापेमारी की जा रही है. ट्रक के ठोकर ठेला चालक घायल मुरलीगंज. मुरलीगंज झील चौक के समीप शनिवार को डेढ़ बजे ट्रक ने ठेला में ठोकर मार दी. इससे ठेला चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने ठेला चालक को मुरलीगंज पीएचसी में भरती कराया. पीएचसी में डॉक्टरों ने मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मुरलीगंज रहिका टोला निवासी जोगी यादव बाजार से घर रहिका टोला जा रहा था. इसी दौरान झील चौक के समीप ट्रक ने ठेला में ठोकर मार दिया. ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया. ट्रक को प्रशासन के द्वारा थाना लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










