बाइक चालक का पीछे करने में एएसआइ जख्मी, पटना रेफर

पुरैनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरा मोड़ स्थित बाबा विशुराउत स्थान के समीप शुक्रवार की संध्या में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक दो मोटरसाइकिल का पीछा करने के क्रम दो मोटरसाइकिलमें टक्कर हो गयी. जिसमें पुरैनी थाना के एएसआइ अजय कुमार मिश्रा व दूसरे बाइक चालक योगीराज निवासी युवक जख्मी हो गया. जानकारी […]
पुरैनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरा मोड़ स्थित बाबा विशुराउत स्थान के समीप शुक्रवार की संध्या में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक दो मोटरसाइकिल का पीछा करने के क्रम दो मोटरसाइकिलमें टक्कर हो गयी. जिसमें पुरैनी थाना के एएसआइ अजय कुमार मिश्रा व दूसरे बाइक चालक योगीराज निवासी युवक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस की डर से भागने लगा. चालक को भागते देख एएसआइ ने भी उसका पीछा करने लगे तभी एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी. जिससे वे जख्मी हो गये. पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मधेपुरा रेफर किया गया. वहीं मधेपुरा से भागलपुर मेडिकल कॉलेज फिर वहां से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. फिलहाल एएसआइ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










