दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

आलमनगर. बुधवार की रात पुलिस ने दो शातिर अपराधी को आलमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को खापुर निवासी मुखबिर मुन्ना सिंह ने शातिर अपराधी के बारे में सूचना दी थी. मुखबिर को फंसाने की नियत से अपराधियों ने उसके ही घर में दो लोडेड हथियार रख दिया था. सूत्रों की माने […]
आलमनगर. बुधवार की रात पुलिस ने दो शातिर अपराधी को आलमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को खापुर निवासी मुखबिर मुन्ना सिंह ने शातिर अपराधी के बारे में सूचना दी थी. मुखबिर को फंसाने की नियत से अपराधियों ने उसके ही घर में दो लोडेड हथियार रख दिया था. सूत्रों की माने तो मुखबिर को अपराधियों की योजना का पता चल गया. इस बाबत मुखबिर मुन्ना सिंह ने रतवारा थाना को आवेदन दिया. थाना को दिये आवेदन में मुखबिर ने बताया कि 14 जून की रात्रि में मुझे सूचना मिली कि मेरे घर के बथान में रखे भूसा में खापुर निवासी अमरेंद्र सिंह व खगडि़या जिला के बैलदौर थाना क्षेत्र के बारुण गांव निवासी जयजय राम सिंह के द्वारा अवैध हथियार रखा गया है. ग्रामीणों के मदद से भूसा एक एक देसी राइफल व दो लोडेड हथियार रखा हुआ था. इसकी सूचना मोबाइल पर रतवारा थानाध्यक्ष को दी. ग्रामीणों के सहयोग से अवैध हथियार पुलिस को सुपुर्द किया गया. आवेदन में मुखबिर मुन्ना सिंह ने बताया है कि अपराधियों के खिलाफ उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को गत कई वषार्ें से सहयोग किया जा रहा है . पूर्व में इस कार्य के लिए एसपी द्वारा पुरस्कार स्वरूप दस हजार रुपया भी उन्हें दिया गया है. मुन्ना सिंह के सूचना पर उनके यहां अवैध हथियार रखने वाले अपराधी अमरेंद्र सिंह व जयजय राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










