वाहन चेकिंग से चालकों में मचा हड़कंप

फोटो- मधेपुरा 1कैप्शन- थाना चौक पर ऑन द स्पॉट चलान काटते हुए कमांडो दस्ता प्रतिनिधि, मधेपुराशहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को थाना चौक, समाहरणालय गेट सहित विभिन्न जगहों पर कमांडो दस्ता विपिन कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान […]
फोटो- मधेपुरा 1कैप्शन- थाना चौक पर ऑन द स्पॉट चलान काटते हुए कमांडो दस्ता प्रतिनिधि, मधेपुराशहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को थाना चौक, समाहरणालय गेट सहित विभिन्न जगहों पर कमांडो दस्ता विपिन कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान चलान भी काटा गया. इससे वाहन चालकों में हड़कंप है. वाहन चेकिंग के दौरान कमांडो विपिन कुमार, उदय कुमार, राजेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि शामिल थे. इस संबंध में कमांडो दस्ता के हेड विपिन कुमार ने कहा कि एसपी के निर्देश पर शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, शनिवार को नियम का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों का चलान काटा गया. छिनतई की घटना में आयी कमी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसपी आशीष भारती के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से छिनतई की घटना में कमी आयी है. इन नियमों का पालन होना है पालन वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजात के गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट, ओवर लोडिंग, प्रेसर हार्न बजाना, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर चलान काटा जाता है. इसके अलावा अगर आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करते है तो उन्हें जुर्माना भरना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










