भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित

Published at :05 Jun 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित

ग्वालपाड़ा. प्रखंड के रेशना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को दिये गये सौगात की जानकारी गांव-गांव, टोले-टोले व मुहल्ले तक पहुंचाने व भाजपा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भाजपा नेता पूर्व मंत्री डॉ रवींद्र चरण यादव ने नुक्कड़ सभा कर लोगों से भाजपा को […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. प्रखंड के रेशना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार को दिये गये सौगात की जानकारी गांव-गांव, टोले-टोले व मुहल्ले तक पहुंचाने व भाजपा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भाजपा नेता पूर्व मंत्री डॉ रवींद्र चरण यादव ने नुक्कड़ सभा कर लोगों से भाजपा को अपना समर्थन देने की अपील की. सभा में उपस्थित भाजपा व्यावसायिक संघ के जिलाध्यक्ष रणविजय चौधरी, उप मुखिया संजित दास, गणेश पोद्दार, गणेश गुंजन, पंकज दास, अरविंद राम, बुद्धि सागर, विनोद साह आदि ने प्रधानमंत्री की उपलब्धि की चर्चा की. मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद पाठक के समापन भाषण से नुक्कड़ समाप्त की गयी.प्रमाणपत्रों की स्व अभिप्रमाणित प्रति बीआरसी में जमाग्वालपाड़ा. हाइकोर्ट के निर्देश से निगरानी विभाग द्वारा नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कारवाने के उद्देश्य से नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की स्व अभिप्रमाणित प्रति बीआरसी में जमा ले लिया गया है. बीइओ महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पूर्व में ही नियोजित शिक्षकों को अपना प्रमाण पत्रों की स अभिप्रमाणित प्रति जमा करने का निर्देश दिया गया है. जमा किये गये प्रमाण पत्रों की सूची तैयार की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन