आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरकार से मांगा अपना हक

Published at :04 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरकार से मांगा अपना हक

फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – बैठक में उपस्थित सेविका मुरलीगंज में सेविका संघ ने बैठक कर आंदोलन का लिया निर्णयमुरलीगंज. गुरुवार को सेविकाओं ने अपने मांग को लेकर बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सेविका संघ के अध्यक्ष मंजु कुमारी ने की. सेविकाओं ने बैठक में अपने पांच सूत्री मांग में आगंनबाड़ी केंद्र पर खाद्य सामग्री क्र […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – बैठक में उपस्थित सेविका मुरलीगंज में सेविका संघ ने बैठक कर आंदोलन का लिया निर्णयमुरलीगंज. गुरुवार को सेविकाओं ने अपने मांग को लेकर बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सेविका संघ के अध्यक्ष मंजु कुमारी ने की. सेविकाओं ने बैठक में अपने पांच सूत्री मांग में आगंनबाड़ी केंद्र पर खाद्य सामग्री क्र य करने के लिए पुरानी दर की जगह वर्तमान बाजार मूल्य निर्धारित कर उचित राशि भुगतान करने, बिना मकान के चलाये जा रहे केंद्र पर मकान का किराया उपलब्ध कराने, अन्य सरकारी कर्मी की तरह वेतनमान, यात्रा भत्ता की मांग सरकार से की. मौके पर मंजु कुमारी ने कहा कि सरकार एक ओर बच्चे को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए केंद्र पर विशेष अभियान चला रही है. वहीं दूसरी ओर केंद्र पर कार्यरत सेविका की बदहाली से बेखबर है. बैठक में उपाध्यक्ष आशा कुमारी, सेविका संघ की सचिव अकबरी खातून, कुमारखंड आगंनबाड़ी सेविका संघ की उपाध्यक्ष कुमारी नीलम कुमारी पुष्पलता, मीरा कुमारी, सुनीता कुमारी, गुंजन कुमारी, वीणा कुमारी, रंजना कुमारी, अंजना भारती, माला देवी, तारा देवी, रूही खातून, पिंकी कुमारी, साहीन प्रवीण, अरुणा कुमारी, किरण कुमारी आदि ने कहा कि यदि सरकार हमारी मागों को जल्द पूरा नहीं करती है तो चरणबद्घ आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन