मिथिलेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published at :04 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिलेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस गत वर्ष नौ दिसंबर पुरैनी के कोरचक्का बासा में भूमि विवाद में मिथिलेश की हुई थी हत्याप्रतिनिधि, पुरैनीपुरैनी पुलिस ने मकदमपुर बजरंगबली चौक से बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में थाना कांड संख्या 109/14 के मुख्य आरोपी मुकेश मेहता […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस गत वर्ष नौ दिसंबर पुरैनी के कोरचक्का बासा में भूमि विवाद में मिथिलेश की हुई थी हत्याप्रतिनिधि, पुरैनीपुरैनी पुलिस ने मकदमपुर बजरंगबली चौक से बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में थाना कांड संख्या 109/14 के मुख्य आरोपी मुकेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गत वर्ष थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के कोरचक्का बासा में नौ दिसंबर को उसी टोले के चंदेश्वरी मेहता व भोला मेहता के बीच वषार्ें से चले आ रहे भूमि विवाद के कारण भोला मेहता के घर को आग के हवाले कर दिया गया था. इसी विवाद में भोला मेहता के पुत्र मुकेश मेहता ने चंदेश्वरी मेहता के मददगार अनिल मेहता के पुत्र मिथलेश मेहता को तलवार से हत्या कर दी थी. इस हत्या कांड में 13 अभियुक्त बनाये थे. इनमें से आठ गिरफ्तार हो चुके है. मिथिलेश पिछले छह माह से पुलिस को चकमा दे रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन