267 उम्मीदवार चिकित्सीय जांच में हुए फिट

267 उम्मीदवार चिकित्सीय जांच में हुए फिट
मधेपुरा. जिला में गृहरक्षकों की शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा को लेकर 14 सौ उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिसमें 979 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए. 16 सौ मीटर की दौड़ में 282 उम्मीदवार सफल हुये. 282 उम्मीदवारों के ऊंचाई व सीना की माप की गयी. ऊंचाई व सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण आठ उम्मीदवार असफल घोषित किया गया. इस प्रकार ऊंची कूद, लंबी कूद व गोला फेंक की परीक्षा में 276 उम्मीदवारों ने भाग लिया. इसमें से नौ उम्मीदवार चिकित्सीय परीक्षण में असफल हुये. 267 उम्मीदवार चिकित्सीय जांच में फिट पाये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










