जनसुनवाई में आये 26 आवेदन

जनसुनवाई में आये 26 आवेदन
मधेपुरा. जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 26 आवेदन दिया. डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाय. उन्होंने आमजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जनसुनवाई एवं जनसहभागिता को प्राथमिकता देता है तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




